ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल

Home / bihar / रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों...

रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में गोरारी बाजार के पास बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।

10-Feb-2026 09:24 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास के काराकाट से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां दर्दनाक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में यह घटना हुई।


घटना काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार की है, जहां तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान सुजीत और विवेक के रूप में हुई है। 25 वर्षीय दोनों युवक नासरीगंज के रहने वाले थे। वहीं इस जोरदार टक्कर में ऑटो पर सवार चार महिला सहित 6 यात्री भी घायल हो गये। 


घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांति देवी नामक महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। ऑटो सवार सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य थे। जो बिक्रमगंज के बहुआरा के रहने वाले थे। 


घायल संगीता देवी, रीता देवी, सुचिता देवी और ऑटो चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि कांति देवी को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। मृतक सुजीत कुमार नासरीगंज के जितेंद्र सिंह के पुत्र थे, जबकि विवेक कुमार रामजी साह के पुत्र थे। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।