BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा
04-Aug-2022 11:22 AM
PURNEA : बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही है, जहां रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि 5 को हल्की चोट लगी है। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ सड़क पर एक बस खड़ी थी। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इसके अलावा पांच ऐसे यात्री हैं, जिन्हे मामूली चोटें आई है। जगदम्बे बस दरभंगा से सिल्लीगुडी जा रही थी, इसी दौरान दो लोगों की जान चली गई। घटना कस्बा थाना के NH-57 की है।
हादसे के बाद घायल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।