पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Jun-2025 05:37 PM
By First Bihar
BHOJPUR: राजद द्वारा 26 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित युवा छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज भोजपुर जिले से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ को युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने रवाना किया। जो आगामी दिनों में जिले के गांव-गांव में जाकर युवाओं को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेगा। रथ को राजद के झंडे, बैनर और पार्टी के गीतों से सजाया गया है और यह भोजपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगा।
इस मौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भोजपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों से हजारों युवा पटना पहुंचेंगे और अपने लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव से सीधा संवाद करेंगे। बड़हरा के राजद नेता रामबाबू सिंह ने तीखा हमला करते हुए कहा – बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में डूबी यह सरकार अब युवाओं की ताकत से उखाड़ फेंकी जाएगी. 26 जून एक निर्णायक कदम होगा. 26 जून को पटना जाने वाले सभी लोगों के लिए बूथ लेबल पर मैने दो दो गाड़ियों का इंतजाम किया है साथ ही सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी जाने वाले कार्यकर्ताओं को कोई तकलीफ न हो.
अनूप मौर्य ने जानकारी दी कि सभी कॉलेजों में जाकर छात्रों से संपर्क किया गया है और युवाओं ने 26 जून को पटना पाटने का संकल्प लिया है.वहीं युवा राजद के प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने जोशीले अंदाज़ में कहा कि बिहार के सभी जिलों में भोजपुर पहला जिला होगा जो राजधानी को पाटने का काम करेगा. यह कार्यक्रम तय करेगा कि अब बागडोर युवाओं के हाथ में होगी और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.
यह रथ 26 जून तक लगातार भोजपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाएगा। मौके पर मौजूद युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष पिंटू यादव, बिमलेश यादव,रवि राणा, प्रींस राय, संतोष कुमार, निराला यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.









