ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
25-Mar-2020 07:41 PM
PATNA : देशभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 605 कंफर्म केस मिले हैं। वहीं, कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है, जिसके बाद देश में अब तक 11 लोगों की जान इस महामारी ने ली है। इस बीच देश भर से कोरोना से निपटने के लिए मदद के हाथ उठ रहे हैं। नेताओं ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी फेरहिस्त में आरजेडी विधायक गुलाब यादव भी सामने आए हैं। उन्होनें 51 लाख रुपये इपने विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर में मदद के लिए दिए हैं।
झंझारपुर से आरजेडी विधायक गुलाब यादव ने मधुबनी के जिला योजना पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जहां पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक उपकरण, साफ-सफाई सामग्री और मास्क-सेनेटाइजर इत्यादि की खरीद के लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 51 लाख रूपये की राशि देने की अनुशंसा करता हूं।
बता दें कि आरजेडी भी महाआपदा की इस घड़ी में खुलकर सामने आयी है। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपने एक माह की सैलरी सीएम राहत कोष में देंगी। इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने भी पार्टी की और से 2.5 लाख रुपए सीएम राहत कोष में पैसा जमा करने की बात कह चुके हैं।
वहीं कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को आइसोलेशन वार्ड, जाँच केंद्र या क्वारंटाइन के लिए इस्तेमाल करने का सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है,साथ ही अपनी एक महीने की सैलरी भी CM रिलीफ फंड में वे जमा करेंगे।