पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Aug-2025 05:18 PM
By First Bihar
DARBHANGA: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेताओं के मोबाइल और पर्स पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के कद्दावर नेता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अली असरफ फातमी का पर्स चोरी हो गया है।
भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके पर्स पर हाथ साफ किया। हालांकि राजद नेता भोला सहनी का मोबाइल और पर्स चोरी करते हुए एक युवक को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। वोटर अधिकार यात्रा में शामिल भीड़ के बीच कई लोगों के साथ भी चोरी की घटना हुई।
बदमाशों ने जेब काट कर पर्स और मोबाइल चुरा लिया। खुद अली असरफ फातमी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का सामान चोरी हुआ है। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।