ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / Patna News: RJD विधायक रीतलाल यादव के गांव में बड़ी छापेमारी, अवैध निर्माण...

Patna News: RJD विधायक रीतलाल यादव के गांव में बड़ी छापेमारी, अवैध निर्माण विवाद में FIR दर्ज

Patna News: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के गांव में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में छापेमारी की. यह छापेमारी विधायक के कथित गुर्गों को गिरफ्तार के लिए किया गया.

23-Jun-2025 08:24 AM

By First Bihar

Patna News: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के गांव में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में छापेमारी की। छापेमारी का उद्देश्य विधायक के कथित गुर्गों को गिरफ्तार करना था, जिन पर एक आवासीय भवन को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी दानापुर अनुमंडल पुलिस द्वारा की गई, जिसकी अगुवाई सिटी एसएपी वेस्ट भानु प्रताप ने की। यह कार्रवाई एक पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक रीतलाल यादव के करीबी सहयोगियों ने उसके प्लॉट पर बन रहे एक आवासीय भवन को जबरन तोड़ दिया। इस घटना के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए विधायक के गांव में छापा मारा, जहां कुछ संदिग्धों की तलाश की गई। हालांकि इस छापेमारी के दौरान अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, और जल्द ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।


बता दें कि आरजेडी विधायक रीतलाल यादव फिलहाल एक अन्य मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में इस नए मामले से उनकी और उनकी टीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मामला केवल संपत्ति विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें गुंडागर्दी और जबरन कब्जे जैसी धाराओं के तहत भी आरोप लग सकते हैं। सिटी एसएपी वेस्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,कानून से ऊपर कोई नहीं है। अगर कोई आम नागरिक या जनप्रतिनिधि भी अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना एक बार फिर बिहार की राजनीति और जमीन विवादों के गहरे रिश्ते को उजागर करती है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है।