ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / bihar / Patna News: "जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है", रीतलाल यादव...

Patna News: "जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है", रीतलाल यादव की पत्नी ने लगाई विधानसभा के अध्यक्ष से गुहार

Patna News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीत लाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात की और गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पति की जेल में जान को खतरा बताया है।

02-Jul-2025 10:49 AM

By First Bihar

Patna News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीत लाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात की और गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पति की जेल में जान को खतरा बताया। 


रिंकू देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरे पति को जेल के अंदर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन पर हमला कराने की साजिश रची जा रही है।" उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही सुरक्षा कारणों से रीत लाल यादव को पटना से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। लेकिन, वहां भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान रीत लाल ने जेल प्रशासन और पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना और षड्यंत्र के आरोप लगाए।


रिंकू देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस रात के समय हमारे घर की बाउंड्री कूदकर अंदर आ जाती है, जिससे परिवार डरा और सहमा हुआ है। उन्होंने कहा मुझे और मेरे बच्चे को भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस और कुछ बड़े अधिकारी इस पूरे मामले में शामिल हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी दी और उम्मीद जताई कि अध्यक्ष इस पर गंभीरता से कार्रवाई करेंगे।


राजद विधायक रीत लाल यादव फिलहाल रंगदारी (extortion) से जुड़े एक मामले में जेल में बंद हैं। कुछ सप्ताह पहले उनकी जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जब उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने और जान से मारने की सुनियोजित साजिश की जा रही है।


इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इसे सत्ता पक्ष द्वारा विधायकों को डराने की कोशिश बता रहा है, वहीं अभी तक सरकार या जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। रीत लाल यादव की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों ने बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं, और क्या किसी स्वतंत्र जांच की घोषणा की जाती है।

रिपोर्ट- प्रेम राज