बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
03-Mar-2025 12:10 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Baba Bageshwar: बिहार के गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिली है। बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बयान देने के बाद विधायक को धमकी मिली है। विधायक ने धमकी मिलने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है साथ ही एसपी को भी मामले की सूचना दी है।
विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को यह धमकी एक वीडियो के जरिए दी गई, जिसमें धमकी देने वाले व्यक्ति ने विधायक पर हमला बोलते हुए गाली-गलौज की है। वीडियो के जरिए धमकी देने वाले आरोपी का नाम विकास सिंह है, जो गोपालगंज के बखरी गांव के प्यारेपुर पंचायत का निवासी है। धमकी देने वाला विकास सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस ने एसआईटी गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वीडियो में विकास सिंह ने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विधायक द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। आपको बता दें कि विधायक ने कहा था कि बाबा उन्माद फैलाने के लिए बिहार आ रहे हैं। जिसके बाद विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 मार्च से 10 मार्च 2025 तक बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्री राम जानकी मठ में हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। इस दौरान उनका दिव्य दरबार भी लगेगा।