ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / छठ खत्म होते ही एक्शन में RJD के हारे हुए कैंडिडेट, शक्ति सिंह...

छठ खत्म होते ही एक्शन में RJD के हारे हुए कैंडिडेट, शक्ति सिंह यादव सोमवार को कोर्ट का रुख करेंगे

22-Nov-2020 12:05 PM

PATNA :  विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हारने वाले आरजेडी के कैंडिडेट अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं. छठ पूजा खत्म होने के बाद आरजेडी के हारे हुए उम्मीदवार अब न्यायालय का रुख करेंगे. हिलसा विधानसभा सीट से नजदीकी लड़ाई में मात खाने वाले पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव सोमवार को पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करेंगे.

बता दें कि हिलसा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव मात्र 12 वोटों से जेडीयू उम्मीदवार से हार गए थे.  जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें जानबूझ कर हराया गया है. बता दें कि महागठबंधन के 21 प्रत्याशी मामूली अंतर से चुनाव में हार गए थे. जिसमें आरजेडी के 14, सीपीआई माले के 3, सीपीआई के 1 और कांग्रेस पार्टी के 3 उम्मीदवार शामिल हैं. काउंटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने मामूली वोट से हारे सभी उम्मीदवार को कोर्ट जाने की बात कही थी. 

तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया था कि सभी प्रत्याशी व्यक्तिगत तौर  पर इसे लेकर न्यायालय जा सकते हैं. इस मामले में आरजेडी पूरी ताकत के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करेगी.