देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
29-Apr-2025 11:21 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Ring Road In Bihar: नवादा नगर परिषद क्षेत्र में जल्द ही रिंग रोड का निर्माण शुरू होगा जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। लगभग 7-8 किमी लंबे बाईपास का निर्माण जमुआवां से मस्तानगंज तक होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एक महीने में कच्चा मार्ग तैयार हो जाएगा। सड़क निर्माण से नवादा शहर में यातायात का दबाव कम होगा।
सोमवार को नगर के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। जिससे आने वाले समय में शहरवासियों को सुगम और तेज यातायात का लाभ मिलेगा। नगर परिषद कार्यालय की पहल पर नगर के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। डॉ. गंगा रानी सिन्हा कॉलेज के पास से लेकर राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-20 स्थित मस्तानगंज तक मिनी बाईपास सड़क का निर्माण प्रारंभ हुआ है। करीब सात से आठ किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित मार्ग के निर्माण के पहले चरण में फिलहाल कच्चा रास्ता तैयार किया जा रहा है, जिसके बनने में करीब एक महीने का समय लगेगा। विभागीय स्वीकृति मिलते ही छह से सात महीनों के भीतर पक्की सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने जेसीबी मशीन से कच्चे मार्ग के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। मुख्य पार्षद ने बताया कि नवादा नगर के सुंदरीकरण और बेहतर यातायात सुविधा के लिए यह बाईपास एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान प्रस्तुत इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग को भी पत्र जारी किया गया है।
आपको बता दें कि, इस मिनी बाईपास के बनने से झारखंड की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यात्री मस्तानगंज होते हुए निंगारी, महद्दीपुर, साहबचक होते हुए डॉ. गंगा रानी सिन्हा कॉलेज के पास से कादिरगंज की दिशा में आसानी से निकल सकेंगे। साथ ही, जमुई, झाझा, मुंगेर और भागलपुर की ओर यात्रा भी आसान हो जाएगी।