ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / वीरपुर हवाई अड्डे का पुनर्निर्माण कार्य तेज, दिसंबर तक पूरा होगा काम

वीरपुर हवाई अड्डे का पुनर्निर्माण कार्य तेज, दिसंबर तक पूरा होगा काम

14-Dec-2024 10:30 AM

By First Bihar

सुपौल जिले के वीरपुर हवाई अड्डे में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि हर हाल में दिसंबर माह के अंत तक सभी कार्य पूरे किए जाएं। बता दें कि वीरपुर हवाई अड्डे से 20 सीटों वाले विमान के उड़ान भरने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।


वीरपुर हवाई अड्डे के पुनर्निर्माण पर कुल पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें 1200 मीटर लंबे और 23 मीटर चौड़े रनवे की मरम्मत का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हवाई अड्डे की टूटी चारदीवारी को दुरुस्त किया जा रहा है और अन्य आधारभूत संरचनाओं को भी उन्नत किया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि हवाई अड्डे के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने चारदीवारी की मरम्मत प्राथमिकता से पूरा करने और हवाई अड्डे के परिसर में मटरगश्ती या बाइक रेस करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।


डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वीरपुर हवाई अड्डे को कॉमर्शियल उड़ानों के लिए विकसित किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरब दिशा में खाली जमीन का अवलोकन किया और इसे विस्तार के लिए उपयुक्त बताया।


बता दें कि राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहोल ने वीरपुर हवाई अड्डे से 20 सीटों वाले विमान की उड़ान शुरू करने की जानकारी दी थी। इसके बाद से इस हवाई अड्डे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।


सालों से उपेक्षा झेल रहे वीरपुरवासियों के लिए यह हवाई अड्डा विकास की नई उम्मीद लेकर आया है। इसके चालू होने से न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


निरीक्षण के दौरान एडीएम राशिद कलीम अंसारी, एसडीएम नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता बबन पांडे, सीओ बसंतपुर हेमंत अंकुर और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अजीमुद्दीन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वीरपुर हवाई अड्डा के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद इलाके में विकास और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।