ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / bihar / अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा के दौरान लाठीचार्ज, भगदड़ जैसा माहौल

अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा के दौरान लाठीचार्ज, भगदड़ जैसा माहौल

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लोहे के गेट को भक्तों ने दबाव के कारण उखाड़ दिया। कई श्रद्धालु अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ उसी प्रवेश द्वार से अंदर जाने का प्रयास करने लगे, जिससे हालात और बिगड़ गए।

08-Feb-2026 10:04 PM

By First Bihar

BIHAR: रक्सौल एयरपोर्ट परिसर में आयोजित अनिरुद्धाचार्य महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से स्थिति बेकाबू हो गई। यह घटना उस समय हुई जब अनिरुद्धाचार्य महाराज कथा स्थल में प्रवेश कर रहे थे। उनके आगमन के दौरान प्रवेश द्वार पर भक्तों की संख्या अचानक बढ़ गई।


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लोहे के गेट को भक्तों ने दबाव के कारण उखाड़ दिया। कई श्रद्धालु अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ उसी प्रवेश द्वार से अंदर जाने का प्रयास करने लगे, जिससे हालात और बिगड़ गए। बढ़ती भीड़ को काबू में करने के लिए मौके पर तैनात सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।


लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस अफरा-तफरी में दो-तीन महिलाएं गिर गईं, जिन्हें हल्की चोटें आईं। वहीं भीड़ में दो बच्चे अपनी मां से बिछड़ गए। बच्चों के गुम हो जाने पर उनकी मां भीड़ में चीखती-चिल्लाती नजर आई।कथा पंडाल के अंदर भी स्थिति बेहद अव्यवस्थित रही। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई श्रद्धालु पास में खड़े ट्रकों पर चढ़कर कथा सुनते हुए दिखाई दिए। भीड़ के अनुपात में प्रशासनिक तैयारी और आयोजन प्रबंधन नाकाफी नजर आया।