Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
24-Oct-2025 05:18 PM
By First Bihar
PATNA: चुनावी जनसभा को संबोधित करने बिहार पहुंचे भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार व बीजेपी सांसद रवि किशन ने बिहार के समस्त माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि हम तमाम माता-पिता से निहोरा करते हैं कि वो अपने-अपने बच्चों को यह बताये कि 20 साल पहले बिहार में क्या कुछ होता था? यह बताये कि पहले लोग किस तरह भय के माहौल में रहते थे। आने वाली पीढ़ी को हम कैसा बिहार दे रहे हैं यह भी बताये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बार-बार कह रह हैं कि हम लोगों को इतिहास नहीं भूलना चाहिए। बिहार पहले क्या था? बिहार का नाम पहले बहुत खराब था? बिहार में हमारी सरकार बनी तब विकास की गति पर आगे बढ़ी। अब हम विकास के राह पर दौड़ रह हैं. हम लोगों को पीछे नहीं जाना है। भूलकर भी हम लोगों को पीछे मुड़कर नहीं देखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कह रहे हैं वह एकदम सही कह रहे हैं। सभी माता-पिता से मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि युवा पीढ़ी को 20 साल पहले की बातें बताये जो उनको नहीं पता है। रवि किशन ने कहा कि जब हम सइया हमार फिल्म लेकर 2001 में आया था।
जब ऑन रोड घूमते थे तो सड़क की हालत काफी खराब थी। वहां का माहौल बहुत खराब था, गोलियां चलती थी..फिरौती मांगी जाती थी। लोग अगवा किये जाते थे। मर्डर होता था लेकिन आज बिहार बदला है। सब लोगों से मेरा निवेदन है कि अपने बच्चों को बताएं कि 20 साल पहले का जंगल राज कैसा था? 14 नवंबर के बाद बिहार बहुत ऊंचाई की रफ्तार लगाएगा। यह मैं आपको वचन देता हूं। वही तेजस्वी यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव जरूरी है। बिहार में बदलाव होने वाला है, इस पर रवि किशन ने कहा कि 14 नवम्बर को सब पता चल जाएगा।
वही नीतीश कुमार पर बुढ़ा और बीमार कहने पर तेजस्वी पर भड़के रविकिशन ने कहा कि नीतीश जी ने अपने आप को बिहार के लिए खफा दिए, उनकी धर्मपत्नी सीएम हाउस तक नहीं देख पाई। नीतीश कुमार बिहार को सजाना चाहते थे। वो बिहार को दुर्गति से बाहर निकालना चाहते थे। नीतीश जी पूरा जीवन खफा दिये और ये लोग कहते हैं कि नीतीश बुढ़ा हो गया..तो मैं तेजस्वी यादव से यह पूछना चाहता हूं कि का हो माई बाबू जब बुढ़ा जा ला तो का हम उनको सड़क पर छोड़ देते हैं क्या? नीतीश जी ने अपने आप को बिहार के लिए समर्पित कर दिया। उनके अंदर ऊर्जा, सच्चाई और निस्वार्थ भावना है। एक दाग भी उनके कुर्ते पर नहीं हैं।
उनके पूरे राजनीतिक करियर में कोई दाग नहीं है। नीतीश कुमार ने अपना पूरा जीवन बिहार के विकास में लगा दिया। लेकिन विरोधी कर रहे हैं कि वह बुढ़ा गये हैं तो क्या हम अपने मां-बाप को बुढ़ावा में रोड पर छोड़ देते हैं क्या? रविकिशन ने कहा कि बिहार में चुनाव दो चरणों में होने है। जमीन पर क्या माहौल है यह देखना चाहिए। आरजेडी का जो समर्थन कल तक करता था वो इस बार विरोध में खड़ा है। जाति से ऊपर उठकर सभी लोग एनडीए के समर्थन में वोट करेंगे और इस बार भी बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। मोदी और नीतीश को लोग वोट करेंगे यह बात मैं दावे से करता हूं।