ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / bihar / रामनवमी पर बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, रात 8 बजे से पटना जंक्शन...

रामनवमी पर बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, रात 8 बजे से पटना जंक्शन की ओर नहीं जायेंगे वाहन

09-Apr-2022 07:58 AM

PATNA :  कल रामनवमी को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है. कोरोना की वजह से पिछले दो साल से रामनवमी के पर्व पर कोई शोभा यात्रा नहीं निकली थी. इस बार यह पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है. रामनवमी पर पटना जंक्शन महावीर मंदिर पर आज रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी. 


रात नौ बजे से ही महावीर मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की कतार लगने लगेगी. इसे देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है. शनिवार की रात आठ बजे से पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले कई रास्ते बंद रहेंगे. नौ अप्रैल की रात आठ बजे से लेकर 10 अप्रैल की रात 11 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.


अदालतगंज रोड के पूरब से पश्चिम ट्रैफिक वन-वे रहेगा. वीरचंद पटेल पथ से अदालत गंज रोड में वाहनों के जाने पर रोक है. पटना जंक्शन की ओर जाने वाले यात्री कोतवाली थाने के सामने से बुद्ध मार्ग आरओबी के ऊपर से करबिगहिया से होते जंक्शन गेट तक जा सकते हैं.


महावीर मंदिर के समीप और पटना जंक्शन गोलंबर के पूरब वीणा सिनेमा रोड से ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. डाकबंगला से पटना जंक्शन के बीच वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. निजी वाहन डाकबंगला से भट्टाचार्य फिर गांधी मैदान जा सकते हैं. पटना जंक्शन वाहन से जाने वाले यात्री करबिगहिया की तरफ से पटना जंक्शन प्रवेश द्वार की ओर जा सकते हैं.