ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / रक्षाबंधन पर चिराग ने बहन से बंधवाई राखी, पुराने दिनों को याद कर...

रक्षाबंधन पर चिराग ने बहन से बंधवाई राखी, पुराने दिनों को याद कर हुए भावुक

22-Aug-2021 04:05 PM

PATNA : देश भर में आज भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. इस मौके पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और अपनी रक्षा का वचन लेती हैं. वहीं बहने अपनी भाई के लम्बी आयु की कामना करती है. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपनी बहन से राखी बंधवाई. राखी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके अलावा चिराग ने पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वह अपने सभी भाइयों के साथ राखी बंधवाते नज़र आ रहे हैं. 


पहली तस्वीर शेयर करते हुए चिराग पासवान ने लोगों को राखी की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर के साथ फोटो शेयर की है. इसके अलावा चिराग पासवान ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अपने भाइयों से अलग होने का दर्द भी बयां किया है. पुरानी तस्वीरों में उनके चचेरे भाई प्रिंस राज, कृष्ण राज और मुस्कान बहन से राखी बंधवाते नज़र आ रहे हैं. 





चिराग ने लिखा है- रखी का त्योहार भाई बहनों में आपसी विश्वास का प्रतीक है. एक साल में राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने मेरे हंसते-खेलते परिवार में कितना कुछ बदल दिया पिछले वर्ष की यह तस्वीरें बयां करती है. मेरी शुभकामनाएं है कि हर भाई-बहन सदा एक दूसरे के साथ उम्र भर इस प्यार और विश्वास के रिश्ते को निभाए. 





आपको बता दें कि बीते दिनों लोजपा में जो सियासी भूचाल आया उससे पासवान परिवार में दरारें पड़ गईं हैं. इस बात का जिक्र अक्सर चिराग पासवान अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये करता हैं. आज भी राखी के मौके पर उन्होए पुराने दिनों को याद किया है.