ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / Bihar expressway: यहाँ जाने वालों के लिए बन रहा है फोरलेन एलिवेटेड...

Bihar expressway: यहाँ जाने वालों के लिए बन रहा है फोरलेन एलिवेटेड रोड, अब सफर होगा आसान !

Bihar expressway: बिहार की सड़कों को अब स्मार्ट और तेज़ बनाया जा रहा है! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में जनता को एक और तोहफा दिया है। नालंदा जिले में सालेपुर से लेकर राजगीर तक अब फोरलेन रोड बनेगा |

18-May-2025 10:35 AM

By First Bihar

Bihar expressway: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को एक के बाद एक सौगात दे रहे हैं। इसी क्रम में अब नालंदा जिले के राजगीर में एलिवेटेड फोरलेन रोड बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा पथ (SH-78) का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


रेलवे लाइन के ऊपर बनेगा एलिवेटेड रोड

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित फोरलेन मार्ग का एलायनमेंट रेलवे लाइन को पार करता है, जिसके ऊपर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और रेलवे क्रॉसिंग पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


सड़क चौड़ीकरण से मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सालेपुर से राजगीर तक की टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदला जाए। यह सड़क SH-78 (बिहटा-सरमेरा रोड) से शुरू होकर NH-30 (पटना-मोकामा रोड) पर जाकर मिलती है। इससे राजगीर पहुंचने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी।


विकास के साथ चुनावी तैयारी

जानकारों की मानें तो यह परियोजना आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है ताकि विकास के सहारे नीतीश कुमार अपनी साख मजबूत कर सकें। स्थानीय जनता इस कदम का स्वागत कर रही है और उम्मीद कर रही है कि परियोजना जल्द पूरी होगी।