ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / किशनगंज में राजद को बड़ा झटका: कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष समेत 16 पदाधिकारियों ने...

किशनगंज में राजद को बड़ा झटका: कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष समेत 16 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

किशनगंज के कोचाधामन में राजद को बड़ा झटका लगा है। प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक आलम समेत 16 पदाधिकारियों ने तेजस्वी यादव की सभा के कुछ घंटे बाद पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। टिकट कटने के फैसले से स्थानीय नेताओं में असंतोष।

27-Oct-2025 02:39 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: किशनगंज विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। कोचाधामन प्रखंड के राजद अध्यक्ष मुस्ताक आलम सहित 16 पदाधिकारियों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा तेजस्वी यादव की कोचाधामन सभा के कुछ घंटे बाद ही दिया गया। इस्तीफा देने वालों में सभी पंचायत अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।


प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बताया कि सामूहिक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी की है। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने राजद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के खिलाफ नारेबाजी भी की।


इस्तीफा देने वालों में मुर्शीद, नवेद, शमशाद, अकमल यज़दानी, रिजवान, नूर इस्लाम, अथर इक़बाल, फ़िरोज़ बाबू, शहफैज, रॉकी, श्याम, रेहान और मोहसिन सहित सभी पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं। इनमें पूर्व विधायक इजहार असफी के पुत्र और राजद नेता इम्तियाज अशफी भी मौजूद थे।


गौरतलब है कि राजद ने कोचाधामन सीट से मौजूदा विधायक इजहार असफी का टिकट काटकर मास्टर मुजाहिद आलम को प्रत्याशी बनाया है। इसी फैसले से स्थानीय नेताओं में असंतोष फैल गया, जिसके बाद सामूहिक त्यागपत्र का यह कदम उठाया गया। पार्टी में इस घटनाक्रम से संगठन में हलचल मच गई है।