पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता
02-Feb-2026 07:15 PM
By First Bihar
PATNA: अखिल भारतीय रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के आह्वान पर सोमवार को देशभर में रेलवे कर्मचारियों ने शाखा स्तर पर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) की पटना शाखा ने पटना जंक्शन परिसर में अपनी 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा ने कहा कि रेलवे कर्मचारी कई वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सरकार से आग्रह कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी रेल परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, फिर भी उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। मिश्रा ने केंद्र सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार कर समाधान निकाला जाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव विजय कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में एपी सिंह, संजीव सुमन, सूरज कुमार, अनुपम, हरे कृष्णा, कमलेश ओझा, मीडिया प्रभारी एके शर्मा, रवि रंजन, मुकेश राम सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
रेलवे कर्मचारियों के आश्रितों को समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना
महिला रेलवे कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं देना
ट्रैकमैन और मेंटेनर्स के लिए निर्धारित किलोमीटर सीमा तय करना
रेलवे क्वार्टरों में समय-समय पर मरम्मत कार्य कराना
सभी श्रेणियों में रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती