बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
15-May-2025 03:06 PM
By First Bihar
BIHAR: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। दरभंगा में NSUI के 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी गुरुवार दोपहर 2 बजे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वो सिटी सेंटर मॉल के लिए रवाना हुए। जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी फुले मूवी देखने पहुंचे।
बता दें कि यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित है। पटना के लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर के INNOX मूवि थियेटर में 2:20 बजे से 5:20 तक शो चलेगा। इस शो के लिए 400 टिकटों की बुकिंग की गयी है। इस फिल्म को देखने के लिए इंट्री पास भी बांटे गये हैं। लेकिन टिकट और इंट्री पास रहने के बावजूद लोगों को थियेटर के अंदर घुसने नहीं दिया गया। जिससे लोग आक्रोशित हो गये। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। लोग टिकट का पैसा वापस करने को कह रहे थे।
सिनेमा देखने आए लोगों का कहना था कि हमारे पास टिकट है लेकिन पुलिस प्रशासन सिनेमा हॉल के अंदर जाने ही नहीं दे रही है। पुलिस धक्का देकर हमें भगा रही है, कह रही है कि मुविज नहीं देखना है। लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। अपने नेता से मिलने के लिए लोग बुके लेकर सिटी मॉल पहुंचे हुए थे। कुछ लोगों का कहना था कि हम चमार रेजिमेंट से हैं, मुवी देखकर रहेंगे, हमारे पास एंट्री पास और टिकट है तब क्यों नहीं थियेटर में जाएंगे।
वही कुछ का कहना था कि मेरे पास टिकट है. लेकिन इस फिल्म को देखने नहीं दिया जा रहा है। जब फिल्म देखने से रोकना था तब टिकट हमें क्यों दिया गया? लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी का नारा लगाने लगे। दरअसल कांग्रेस के कुछ वरीय नेताओं के अलावे किसी को भी सिनेमा हॉल में एंट्री नहीं दी गयी। इस बात से लोग गुस्से में हैं और सिटी सेंटर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 






