बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई FASTag : हाईवे पर सफर होगा महंगा या आसान? जानिए नया टोल नियम, नोट कर लें यह तारीख; बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान को लेकर शंकराचार्य ने मोहन भागवत को दी नसीहत, कहा..आप शादी करके बच्चे पैदा क्यों नहीं करते! मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी
18-Apr-2020 10:22 AM
ARRAH : कोरोना संकट के बीच राहत के नाम पर राशन की लूट मची हुई है। चोरी छिपे पीडीएस का अनाज बेचने ले जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस बीच में राशनिंग ऑफिसर ने 50 बोरा चावल जब्त कर रिपोर्ट एसडीओ को भेजा है।
भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड में गुरुवार देर रात नारायणपुर में एक पीडीएस दुकानदार द्वारा पिकअप पर राशन लोड कर बेचने ले जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया। जिस पर कोटा का राशन लोड था। लोगों ने गाड़ी के पास डीलर को भी पकड़ लिया। जिसके बाद रात में ही पूरे गांव में हो हल्ला हो गया। नारायणपुर के आक्रोशित लोगों ने पीडीएस दुकान संख्या 62/2018 कमलेश्वर प्रसाद पर चोरी छुपे राशन बेचने का आरोप भी लगाया। शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में दुकानदार के पास पहुँच चोरी से माल बेचने को लेकर हो हंगामा किया।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंच पीडीएस दुकान का स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जिसमे गोदाम में 16 कट्टा चावल व एक छीट बोरा, 8 कट्टा गेंहू व एक बोरा छीट पाया गया। एक कट्टा में लगभग 50 किलो अनाज होता है।जिसका स्टॉक और रजिस्ट्रर से मिलान किया जाएगा। साथ ही वितरण रजिस्ट्रर जब्त किया। वही पिकअप पर लोड चावल की गिनती करायी गयी। जिस पर 50 बोरा चावल लोड था। ब्लॉक राशनिंग ऑफिसर रजनीकांत ओझा ने बताया कि पीडीएस दुकानदार पर ग्रामीणों ने चोरी का राशन बेचने का आरोप लगाया है। उनके पीडीएस दुकान से थोड़ी ही दूरी पर एक पिकअप पर लोड 50 बोरा चावल जब्त किया है। ग्रामीणों के बयान के बाद सभी पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट सदर एसडीओ को भेजी जाएगी।