ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Home / bihar / राबड़ी आवास पर कोरोना टेस्टिंग, पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों की हो...

राबड़ी आवास पर कोरोना टेस्टिंग, पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों की हो रही जांच

14-Apr-2021 12:48 PM

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना के तेज संक्रमण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर आज तमाम सुरक्षाकर्मियों और हाउस गार्ड्स की कोरोना टेस्टिंग कराई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपनी मां के  आवास पर ही रहते हैं लिहाजा उनके भी सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी देवघर के दौरे से आज पटना वापस आए हैं। मधुपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए तेजस्वी कल झारखंड के हुए थे। तेजस्वी यादव कल दिल्ली से पटना पहुंचे और पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए झारखंड गए थे। आज सुबह उन्होंने देवघर के बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी। 


कोरोना की पहली लहार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर कई सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए थे। राबड़ी देवी के आवास के ठीक पास ही मुख्यमंत्री आवास भी है। मुख्यमंत्री आवास में बीते साल कई सुरक्षाकर्मियों को संक्रमित पाया गया था। खुद मुख्यमंत्री की भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। इस बार विशेष सतर्कता के तहत वीआईपी की सुरक्षा में लगे गार्ड्स और सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।