ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

Home / bihar / BNMU में भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल का विरोध, दीक्षांत समारोह में ABVP के...

BNMU में भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल का विरोध, दीक्षांत समारोह में ABVP के छात्रों ने किया प्रदर्शन

03-Aug-2022 03:20 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय चतुर्थ के दीक्षांत समारोह के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, परीक्षा में देरी और सेशन लेट होने के कारण स्टूडेंट्स का गुस्सा फुट गया है और उन्होंने राज्यपाल के कार्यक्रम के बीच ही हंगामा शुरू कर दिया। 



छात्रों के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्टूडेंट्स की भगदड़ देखने को मिल रही है। वहीं, छात्रों के पीछे पुलिस भी दौड़ रहे हैं और उन्हें जबरदस्ती बाहर निकाल रहे हैं। इस दौरान छात्रों का आक्रोश चरम पर दिख रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि पूरे बिहार के विश्वविद्यालय को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल भ्रष्टाचारियों को नियुक्त करती है और हमें लूटने का काम किया जा रहा है। 



इसी दौरान पुलिसवाले जबरन छात्र का मुंह भी बंद करते दिखती है। इसके बावजूद छात्रों ने कई मांग को लेकर आवाज़ उठाई और सरकार को घेरने का काम किया। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्ट अफसरों को हटाने की मांग की। 



आपको बता दें, आज यानी बुधवार को भूपेन्द्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय, मधेपुरा का चतुर्थ दीक्षांत समारोह है। इस समारोह में राज्यपाल फागू चौहान मुख्य अतिथि- सह-अध्यक्ष थे। वहीं, बिहार सरकार के ऊर्जा और योजना और विकास विभाग के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा और संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल रहे।