25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
30-Jan-2025 03:00 PM
By Tahsin Ali
Road Accident: पूर्णिया में तेज रफ्तार बस और ट्रक की सीधी टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिजला और दिघी पुल के बीच एनएच 31 पर गुरुवार सुबह सुबह यह सड़क हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, एनएच पर बांस से लदा ट्रक और यात्री से भरी बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में दोनों गाड़ियां के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक सड़क हादसे मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल है। सभी घायल यात्रियों को नज़दीकी बायसी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि पटना से किशनगंज जा रही लाल बादशाह यात्री से भरी बस अपने रफ्तार से जा रही थी। दूसरी तरफ से बांस लदा ट्रक अपने रफ्तार से आ रहा था। अचानक आमने सामने दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। वहीं घटना को लेकर कुछ लोगो का कहना है कि पुल निर्माण कार्य चलने के कारण नेशनल हाइवे कई वर्षो से वनवे बना हुआ है, जिससे आए दिन ऐसी घटना घटती रहती है।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घना कोहरा होने के कारण यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों की लंबी जाम लग गई थी। जिसे बायसी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर खाली करवाया। इसके बाद यातायात पुनः बहाल हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है।