25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय
28-Aug-2025 06:18 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपतरा बाजार में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। एनएच-131ए रानीपतरा सर्विस रोड पर ओवरब्रिज के नीचे सरिया लदा अनियंत्रित ट्रक ने कोचिंग पढ़ने जा रहे एक 12 साल के छात्र को रौंद डाला। इस दौरान छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
मृतक छात्र की पहचान रवि शंकर दास पिता- रविन्द्र दास, उम्र 12 वर्ष, ग्राम- चांदीकठुआ, थाना- मुफस्सिल, जिला- पूर्णिया निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रवि शंकर रोज की तरह कोचिंग क्लास के लिए रानीपतरा बाजार जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज के आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।और साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सर्विस रोड को दोनो तरफ जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने रानीपतरा बाजार में अवैध अतिक्रमण और सड़क किनारे लगने वाले ठेला-रेहड़ी को तोड़फोड़ कर हटा दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना पर मिलने के बाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सुदीन राम, बीडीओ शैलेश कुमार केशरी, जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा व सरपंच प्रतिनिधि बलवीर साह के साथ अन्य जनप्रतिनिधी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।