इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात
11-Jun-2025 08:08 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी-सोनौली सड़क मार्ग पर बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल भेजे जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और डायल 112 सेवा की पुलिस गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
बताया जाता है कि ईंट से लदा एक ट्रैक्टर और पुलिस की डायल 112 गश्ती गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक, एक मजदूर और दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायलों को देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने बेलौरी-सोनौली सड़क मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते भीड़ ने डायल 112 की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस बल और वज्र वाहन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भीड़ को शांत करने और कानून व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया। पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी सोनौली सड़क मार्ग पर डायल 112 की पुलिस की गाड़ी को आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं गुस्साईं भीड़ ने जमकर तोड़ फोड़ की और फिर देखते ही देखते पुलिस की गाड़ी को चूर कर दिया । दअरसल आईबीसी गोदाम मंझेली के समीप बुधवार को दोपहर भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया..
सभी घायलों का उपचार पूर्णिया जीएमसीएच मे चल रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ गोलबंद होते हुए सड़क को जाम कर दिया और डायल 112 की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया । घटना ईट से लदी ट्रैक्टर व पुलिस कि 112 डायल वाहन में हुई है, ट्रैक्टर चालक समेत चार व्यक्ति घायल है सभी घायल को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा है वही आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलोरी सनौली सड़क मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने वरीय पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी जिसके बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस सहित वर्ज़वाहन भी पहुंचे।
पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे थे। बता दें की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माँझेली के समीप ईट लदी ट्रैक्टर और मुफस्सिल थाना के डायल 112 वाहन की आमने सामने की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिसमे 2 पुलिसकर्मी और 2 ट्रैक्टर सवार मजदूर व ड्राइवर घायल शामिल हैं, घटना के बाद उग्र लोगो ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की।