ब्रेकिंग न्यूज़

25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय

पूर्णिया नगर निगम की उपेक्षा से इलाके के लोग नाराज, बीच सड़क पर ही करने लगे धान की रोपनी

पूर्णिया के वार्ड 10 में जलजमाव और सड़क टूटने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने नगर निगम की उपेक्षा पर सड़क पर धान की खेती कर अपनी नाराजगी जताई। पार्षद और प्रशासन की लापरवाही का लगाया आरोप।

Bihar

26-Aug-2025 04:11 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया नगर निगम की सेवा और प्रशासन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लाख दावे और वादे करने के बावजूद, निगम के कामकाज की हालत देख कर साफ होता है कि यह कितना बेहाल है। नगर निगम की लापरवाही से स्थानीय लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्होंने सड़क पर ही धान रोपना शुरू कर दिया है। लोगो का कहना है कि नगर निगम कुम्भकर्णी नीद से नहीं जगा तो हमलोग रोड पर ही खेती करने लगे है। 


पूरा मामला पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 मिल्की मोहल्ला टोला में सोमवार की दोपहर अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा चलने से आसपास के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। मामला तब हुआ जब बारिस का पानी मिल्की पैक्स गोदाम के सामने पिछले एक महीने से लगी हुई थी। जिसे देखने के लिए ना तो जिला प्रशासन ध्यान दिया और ना ही नगर निगम के नगर आयुक्त और वार्ड पार्षद देखने तक आये।


बता दें कि यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड 10 में आता है। पिछले 1 महीने से वार्ड 10 के लोगों को काफी परेशानी और समस्या का सामना करना पड़ रहा है सब सोमवार को टूट गया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों में नाराजगी प्रकट हो गई बता दें कि स्थानीय वार्ड पार्षद किरण देवी के द्वारा अपने लोगों से मुख्य सड़क पर बेड मिशाली गिरवा दिया जिसके बाद सड़क पर चलना लोगों का मुश्किल हो गया। स्थानीय ग्रामीण विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार महाल्दार के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मुख्य सड़क पर धान का पेड़ लगाकर नाराजगी जाहिर की।


इस संबंध में विजय मल्हार ने बताया कि हम लोग पिछले कई महीना से नगर आयुक्त और वार्ड पार्षद को बार-बार बोल रहे हैं लेकिन किसी का ध्यान इस ओर अब तक नहीं जा रहा है।नगर निगम और जिला प्रशासन कुंभ करण की नींद सोई हुई है। वही इस संबंध में ग्रामीण लालू यादव ने बताया कि हम लोग कई बार नगर निगम को और वार्ड पार्षद को जानकारी दिए लेकिन वार्ड पार्षद के द्वारा लीपा पोती कर हर रोज टाल मटोल किया जा रहा है वर्षा के समय में हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है आज हम लोगों ने मुख्य सड़क पर पेड़ लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। 


वही वार्ड पार्षद  इस संबंध में वार्ड पार्षद किरण देवी का पति बृजेश यादव ने बताया कि ग्रामीण के द्वारा ही रोड को तोड़ा गया है और उस पर धान का पेड़ लगाया जा रहा है और राजनीति किया जा रहा है जबकि ऐसा कोई बात नहीं है सड़क बढ़िया है ग्रामीण ही रोड को तोड़ा है। उस गांव में स्थानीय लोगों के द्वारा बदमाशी किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया की न्यूज़ में जो लिखना है लिख दीजिए..या फिर पार्षद किरण देवी से ही बाइट ले लीजिए।