ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / bihar / PM Modi Purnea Visit : पास रहने के बावजूद पूर्णिया महापौर को प्रधानमंत्री...

PM Modi Purnea Visit : पास रहने के बावजूद पूर्णिया महापौर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने से रोका गया, विभा कुमारी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया

पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान महापौर विभा कुमारी को पास मिलने के बावजूद एयरपोर्ट में प्रवेश नहीं करने दिया गया, महापौर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

15-Sep-2025 04:28 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन ने महापौर विभा कुमारी को एंट्री पास निर्गत किया था। इसके बावजूद महापौर विभा कुमारी को एयरपोर्ट पर जाने से रोक दिया गया। जबकि किसी भी जिले का महापौर वहां का प्रथम नागरिक होता है। एंट्री पास रहते हुए उन्हें एयरपोर्ट में जाने नहीं दिया गया। विभा कुमार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 


बता दें कि 15 सितंबर सोमवार को पूर्णिया हवाई का उद्घाटन करने एवं गुलाबबाग शीशाबाड़ी में योजनाओं का शिलान्यास /उद्घाटन एवं जनसभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया आए थे। चूनापुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी को भी जिला प्रशासन द्वारा पास निर्गत किया गया था। सोमवार को महापौर तय समय पर चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचीं लेकिन गेट पर ही उन्हें सुरक्षा बल द्वारा रोक दिया गया। 


इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पास निर्गत किए जाने के बाबजूद मुझे एयरपोर्ट पर नहीं जाने देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर निगम की महापौर होने के नाते मेरा हक बनता है कि मैं माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत करूं लेकिन मुझे मेरे प्रोटोकॉल के अनुसार मिले अधिकार से जानबूझ कर वंचित किया गया। इस तरह की ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूर्णिया की जनता सब देख रही है, समय आने पर अपना फैसला भी देगी।


वहीं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि पूर्णिया की महापौर एवं नगर निगम क्षेत्र की प्रथम नागरिक को जिला प्रशासन द्वारा पीएम के कार्यक्रम के लिए पास निर्गत होने के बावजूद उन्हें एयरपोर्ट पर जाने से रोक देना सत्ताधारी दल के विधायक की ओछी राजनीति को दर्शा रही है। विधानसभा में अपनी कुर्सी सरकते देख सदर विधायक अब सत्ता का दुरूपयोग करने को आतुर हो गए हैं। 


जिले में महापौर का पद काफी मायने रखता है और सत्ता का दुरूपयोग करते हुए इस संवैधानिक पद की अनदेखी करते हुए साजिश के तहत उन्हें प्रधानमंत्री के स्वागत से वंचित करना कहां तक उचित है। श्री यादव ने कहा कि अगर घमंडी एनडीए की सरकार जल्द से जल्द देश से खत्म नहीं हुई तो यह देश के लिए घातक साबित होगा और आने वाले दिनों में संविधान खत्म कर देगा। उन्होंने कहा कि जब जिला प्रशासन द्वारा पास निर्गत कर दिया गया था तब आखिर किन कारणों से उन्हें एयरपोर्ट पर जाने से रोका गया। 


उन्होंने कहा कि नगर निगम की महापौर होने के नाते उनका हक बनता है कि वे प्रधानमंत्री का स्वागत करें लेकिन सत्ता के नशे में चूर सत्ताधारी दल के नेताओं ने जानबूझ कर उन्हें एयरपोर्ट पर जाने से रोक दिया। इस तरह की ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूर्णिया की जनता सब देख रही है, समय आने पर अपना फैसला भी देगी।

news imagenews imagenews image