ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने डीएम से की मुलाकात, एयरपोर्ट व विकास परियोजनाओं...

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने डीएम से की मुलाकात, एयरपोर्ट व विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया डीएम से मुलाकात कर एयरपोर्ट, फोर लेन सड़क और सब्जी मंडी जैसी विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने पूर्णिया-खगड़िया फोर लेन और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की प्रगति की जानकारी भी डीएम से ली।

02-Aug-2025 07:43 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा शनिवार को डीएम अंशुल कुमार से समाहरणालय स्थित कार्यालय में मिले और पूर्णिया एयरपोर्ट समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। संतोष कुशवाहा ने डीएम से पूर्णिया से हवाई सेवा आरम्भ होने से जुड़ी प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। 


उन्होंने बताया कि युद्ध स्तर पर कार्य जारी है, सभी बाधाएं समाप्त हो चुकी और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की घोषणा और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का वादा अगले  माह तक फलीभूत हो जाएगा। संतोष कुशवाहा ने कहा कि डबल इंजन सरकार किए वादों को मूर्त रूप देने में विश्वास करती है। सच तो यही है कि पूर्णिया का विकास बीते 10 वर्षों में जितना हुआ, उतने आजादी के बाद नही हुआ। 


संतोष कुशवाहा ने डीएम से कृषि विभाग की खुश्कीबाग स्थित जमीन पर सब्जी किसानों के लिए मंडी के अलावा कारोबारियों के लिए  सब्जी, फल और मांस-मछली मंडी स्थापित कराने की मांग की। कहा कि लंबे समय से यह मांग आम लोगों द्वारा की जाती रही है और इस बाबत वे राज्य सरकार से भी लिखित अनुरोध  कर चुके हैं। उन्होंने पूर्णिया-खगड़िया फोर लेन और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की प्रगति की जानकारी भी डीएम से ली। कहा कि फोर लेन और एक्सप्रेस वे के निर्माण की मंजूरी उनके कार्यकाल की देन है। दोनों के निर्माण से पूर्णिया वासियों के लिए पटना का आवागमन आसान हो जाएगा।