पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-Apr-2022 08:18 AM
PATNA : कश्मीर में आतंकवादियों के हमले फिर बढ़े हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी वारदात सामने आई है। जिले के लजूरा इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरियों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मार दी है। दोनों मजदूर बेतिया के रहने वाले हैं।
इस घटना को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुखद बताते हुए दोनों घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को दुखद बताते हुए स्थानिक आयुक्त को समन्वय स्थापित कर दोनों मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि सोमवार को पुलवामा के लजुरा में हुए आतंकी हमले में दो बिहारी मजदूर (पिता-पुत्र) जोखू चौधरी (46 वर्ष) और पतिलेश्वर चौधरी (23 वर्ष) घायल हो गए। वे बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्थित चौतरवा थाना क्षेत्र की कोलूहा चौतरवा के सिकटौर गांव के रहने वाले हैं।
पालालेश्वर के दाहिने हाथ में गोली लगी है जबकि दूसरे मजदूर जोको चौधरी के दाहिने हाथ और पर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के 24 घंटे बाद तक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।