वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
07-Apr-2026 09:34 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में इन दिनों टावर पर चढ़ने का मानों फैशन चला हुआ है। कभी प्रेमी तो कभी प्रेमिका मोबाईल या हाईटेंशन टावर पर चढ़ जा रहे हैं और पुलिस के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। ऐसा एक और नया मामला खगड़िया में देखने को मिला है। जहां प्रेमिका के परिजन जब शादी के लिए तैयार नहीं हुए तब 21 साल का युवक शोले का बीरू बनकर टावर पर चढ़ गया।
अपनी बसंती को पाने के लिए युवक मोबाइल टॉवर के ऊपरी प्वाइंट पर चढ़ गया। मामला गंगौर सहायक थाना इलाके के तेतराबाद गांव की है। इधर युवक के टावर पर चढ़ने की खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। भारी भीड़ मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने का अनुनय- विनय करने लगे लेकिन गुलशन कुमार अपनी बसंती से शादी करने की जिद्द पर अड़े रहे रहे।
बात गंगौर थाना तक पहुंची। जिसके बाद थानाध्यक्ष खुद आकर गुलशन और उसके प्रेमिका के परिजनों से फोन पर बात करके पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने गुलशन को उसकी प्रेमिका के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया तब गुलशन टावर से नीचे उतरा और पुलिस राहत की सांस ली। गुलशन की मां ने कहा कि मेरा बेटा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल की एक लड़की से प्यार करता है।दोनों शादी करना चाहता है।लेकिन लड़की के चाचा इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं।है। जिसके विरोध मेरा बेटा आज टावर पर चढ़ गया।