ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / bihar / बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार...

बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

इन दिनों बिहार में टावर पर चढना आम बात हो गई है। जब मांग पूरी नहीं होती है तब लोग शोले के वीरू स्टाइल में ऊंचे टावर पर चढ़ जाते हैं। कोई पेंशन चालू करने के लिए तो कोई प्रेमी की रिहाई के लिए तो कोई शादी के लिए इस तरह का कदम उठा रहे हैं..

06-Apr-2026 07:06 PM

By First Bihar

VAISHALI: आजकल लोग अपनी मांग पूरी करने के लिए शोले फिल्म के वीरू (धर्मेन्द्र) के स्टाइल में कभी मोबाइल टावर तो कभी बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ जा रहे हैं और परिजनों के समक्ष अपनी मांगे रख रहे हैं। यह बात अब आम हो चुकी है। हर एक दो दिन के बाद कोई बसंती के लिए तो कोई वीरू के लिए टावर पर चढ़ जा रहा है। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलता है, इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। 


ताजा मामला वैशाली के महनार से सामने आया है। जहां एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ गई और मांग पूरी नहीं होने पर 1.32 लाख केवी के हाई टेंशन बिजली के टावल पर चढ़ गई। इस टावर पर चढ़ना खतरे से खाली नहीं है, यह जानलेवा कदम लड़की ने प्रेमी के लिए उठाया। लड़की के टावर पर चढ़ने की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते उसे टावर पर चढ़ा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लड़की के इस कदम को देखकर हर कोई हैरान था। उसे सावधानी पूर्वक नीचे उतरने को लोग कह रहे थे। 


इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने भी उसे नीचे उतरने को कहा और लड़की को समझाने की कोशिश की। पुलिस पदाधिकारियों ने फायर बिग्रेड से भी संपर्क किया और क्रेन वाली गाड़ी को मौके पर मंगवाया। खबर लिखने तक लड़की को नीचे उतारने की कवायद जारी थी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। मामला महनार रेलवे स्टेशन रोड स्थित पचमुंहा चौर की है। 


युवती कथित तौर पर अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं है। जब परिवारवालों ने शादी से इनकार कर दिया तब लड़की आत्महत्या करने के लिए बिजली के हाई टेंशन तार के टावर पर चढ़ गयी जो की हर किसी के बस की बात नहीं है। बिजली के हाईटेंशन तार जिस टावर पर लगा रहा है उसमें 1.32 लाख केवी की बिजली दौड़ती है। इस पर चढ़ना खतरे से खाली नहीं है।  


बता दें कि इस तरह का केस लगातार बिहार में देखने को मिल रहा है। हाल ही में मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वही पूर्वी चंपारण में बॉय फ्रेंड से जबरदस्ती शादी करने के लिए गर्लफ्रेंड बिजली के टावर पर चढ़ गयी और चिल्ला चिल्ला कर कहने लगी कि बाबू मैं सिर्फ तुम्हारी हूं, ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते। 


वही गोपालगंज में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था जहां बॉयफ्रेड की रिहाई के लिए मोबाइल के टावर पर लड़की चढ़ गयी थी। कहने लगी थी कि अगर मेरे प्रेमी को नहीं छोड़ा तो मैं टावर से कूद कर अपनी जान दे दूंगी। वही अगला मामला सासाराम का था जब रिटायर एयरपोर्स जवान पेंशन चालू नहीं होने पर हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया था। सुपौल में भी एक मामला सामने आया था जब पिता की डांट से नाराज बेटी 70 फीट मोबाइल टावर पर चढ़ गयी थी। 

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट