Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
05-May-2020 09:25 AM
MUZAFFARPUR:जिले के प्रधान डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवाने में देरी होने से आक्रोशित ग्राहकों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। ग्राहकों ने रोड़े-पत्थर भी बरसाए।
ग्राहकों के हंगामे और रोड़ेबाजी के बीच बैंक के मेन गेट का कांच टूट गया। बाद में समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया गया। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैसा निकासी की सुविधा होने के कारण इन दिनों बैंक में खाता खुलवाने के लिए प्रधान डाकघर स्थित पेमेंट बैंक में काफी भीड़ जुट रही है।
सीनियर पोस्टमास्टर बीएन त्रिवेदी ने कहा कि सोमवार को काफी संख्या में जिनमें अधिकतर महिलाएं थी खाता खुलवाने की लिए पहुंच गयी। लंबी लाइन होने के कारण नाराजगी जताते हुए महिलाओं ने कुछ देर के लिए हंगामा किया।इस दौरान धक्का-मुक्की से दरवाजे का शीशा टूट गया। उन्होनें कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का प्रय़ास किया जा रहा है। पोस्ट पेमेंट बैंक की सारी व्यवस्था डाकघर से अलग है। बैंक जितने कर्मियों की मांग करता है उतने ही कर्मी उपलब्ध कराए जाते हैं। इस वजह से भीड की स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ता है।