ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / bihar / PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की...

PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Patna News: पटना के पीएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग में भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई. दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

03-Apr-2026 02:34 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) के पैथोलॉजी विभाग में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।


आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो बड़ी और दो छोटी गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। 


हालांकि, पैथोलॉजी विभाग में रखे विभिन्न प्रकार के केमिकल्स और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है। 


अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। समय पर कार्रवाई के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों ने राहत की सांस ली।