पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Oct-2019 02:25 PM
PATNA: राजधानी में डेंगू बुखार महामारी की तरफ फैल चुका है. आंकड़ों के मुताबिक अभी तक करीबन 2 हजार मरीज इस बीमारी से पीड़ित होकर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. इस बीमारी से पीड़ित सबसे ज्यादा मरीज पीएमसीएच में भर्ती हैं. जहां बताया जा रहा है कि बुखार से पीड़ित होकर तकरीबन तीन सौ मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन खून की जांच करने वाले स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में खून की जांच के लिए महज पांच स्टाफ ही फिलहाल काम पर तैनात हैं. ऐसे में रोजाना तीन सौ मरीजों की जांच करने में इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद पटना में जल जमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. इसके चलते शहर में डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों की तादाद में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है.