बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
01-Nov-2025 09:39 PM
By First Bihar
PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 नवंबर को पटना आ रहे हैं। जहां वे एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो रविवार की शाम में 4 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड-ठाकुरबाड़ी-बाकरगंज पहुंचेगा। रोड शो की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर रूट मैप तैयार किया है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि दिनकर गोलंबर से नाला रोड, नाला रोड से बारीपथ, मछुआ टोली से बारीपथ, खेतान मार्केट, हथुआ मार्केट से बाकरगंज तक आने वाले मार्ग पर, वैशाली गोलंबर से दिनकर गोलंबर तक और अप्सरा गोलंबर से नालारोड गोलंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक परिचालन प्रभावित रहेगा। सिर्फ अग्निशमन, एम्बुलेंस, मरीज के वाहन, शव वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन, चुनाव कार्य से जुड़े वाहन और पासधारक वाहन को इस मार्ग से जाने दिया जाएगा।
रोड शो में शामिल होने के लिए आमजनों और कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था गांधी मैदान के अंदर, पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज परिसर, डबल डेकर पुल के नीचे, मोइनुल हक स्टेडियम और शाखा मैदान में की गयी है। जहां लोग अपने वाहन को वहां लगा सकते हैं। ट्रैफिक एसपी ने आमजनों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया है एवं कार्यक्रम के मौके पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा है।