पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-May-2025 04:15 PM
By First Bihar
PATNA: 29 मई का दिन पटना के लिए ऐतिहासिक बनने जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार राजधानी पटना आ रहे हैं। पटना में 50 हजार करोड़ की 16 से अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यस करेंगे। पांच महीने में प्रधानमंत्री की यह चौथी यात्रा है। वो चौथी बार बिहार आ रहे हैं। यह नीतीश कुमार के प्रति विश्वास का संकेत दर्शाता है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिहार में रोजगार और तेज विकास की पक्की गारंटी देती है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "आपरेशन सिंदूर" के बाद पहली बार पटना और विक्रमगंज आ रहे हैं, इसलिए जनता में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय (29 और 30 मई ) बिहार यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि 50 हजार करोड़ की 16 से अधिक विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यस का भव्य कार्यक्रम इस राज्य के प्रति उनके विशेष लगाव और पूर्वी राज्यों को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के पांच महीने में प्रधानमंत्री का चौथी बार बिहार आना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास का संकेत भी है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार बिहार के तेज विकास की पक्की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयास से और उनकी प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार के 20 जिलों में सड़क-पुल की 367.94 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 103 नये पुल और 5 नयी ग्रामीण सड़कें बनेंगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी मौलिक सुविधाओं तक गांवों की पहुँच आसान होगी ।
सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ की लागत के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे, उससे बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी। यह एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा।