ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / पटना एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट...

पटना एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट का भी शिलान्यास, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे मौजूद

ऑपरेशन सिंदूर के लिए महिलाए मोदी जी को धन्यवाद दे रही है और 2025 फिर से नीतीश का नारा लगा रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक तिरंगा झंडा लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाई गयी है।

29-May-2025 05:04 PM

By First Bihar

PATNA: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पटना पहुंचे हैं। ढोल नगाड़ों के साथ लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने 50 हजार करोड़ की सौगात बिहार को दिया। उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी रोड शो करेंगे। 


पीएम मोदी के स्वागत के लिए महिलाएं पटना बीजेपी कार्यालय के साथ-साथ बेली रोड के किनारे खड़ी हैं। महिलाओं ने एक सूर में कहा कि अभिनंदन हैं अभिनंदन हैं..पीएम मोदी का अभिनंदन हैं..भारी संख्या में पटना के प्रमुख चौराहे पर महिलाएं स्वागत के लिए खड़ी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए महिलाए मोदी जी को धन्यवाद दे रही है। 2025 फिर से नीतीश का नारा लगा रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक तिरंगा झंडा लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाई गयी है। 


बैरिकेडिंग के पीछे खड़े होकर लोग पीएम मोदी का स्वागत के लिए खड़े हैं. पीएम मोदी 5 किलोमीटर रोड शो करेंगे। 50 हजार करोड़ की सौगात देने के बाद पीएम मोदी रोड शो निकलेंगे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास के बाद पीएम मोदी रोड शो करेंगे। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव दिख रहे हैं। ढोल नगाड़ों के साथ लोग पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए रोड के किनारे खड़े हैं।