ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना

Home / bihar / PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री के बिहार दौरे में बदलाव, तमाम महत्वपूर्ण कार्यक्रम...

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री के बिहार दौरे में बदलाव, तमाम महत्वपूर्ण कार्यक्रम के समय में भी फेरबदल

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना अब एक घंटे पहले पहुंचेंगे, नए टर्मिनल का उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला समेत सभी कार्यक्रम होंगे समय से पहले।

28-May-2025 12:08 PM

By First Bihar

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29-30 मई 2025 को होने वाले बिहार दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया जा चुका है। अब वह अपने तय समय से एक घंटे पहले पटना पहुंचेंगे। उनके सभी कार्यक्रम भी एक घंटे पहले होंगे। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है।


29 मई को प्रधानमंत्री पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन अब शाम 4:30 बजे करेंगे। यह टर्मिनल 65,155 वर्ग मीटर में फैला है और जून 2025 से 1 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ संचालित होगा। इसके बाद वह बिहटा में नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे, जो 50 लाख यात्रियों की क्षमता वाला होगा। उसी दिन पटना में बीजेपी कार्यालय तक तीन किलोमीटर का रोड शो होगा, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा।


जबकि 30 मई को प्रधानमंत्री रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 29,947.91 करोड़ रुपये के नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट, 3,712 करोड़ रुपये के पटना-सासाराम एक्सप्रेसवे, और 368 करोड़ रुपये के बक्सर-भरौली गंगा पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, गोपालगंज में 184.9 करोड़ रुपये के बंजारी-हजियापुर एलिवेटेड रोड का वर्चुअल उद्घाटन भी संभावित है।


दिलीप जायसवाल का कहना है कि यह दौरा बिहार को कनेक्टिविटी, पर्यटन, और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पटना में रोड शो के लिए व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की गई है, और यात्रियों से शाम 4 से 8 बजे तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।