ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / bihar / प्लान मंजूरी के बगैर हाईकोर्ट शताब्दी भवन के बगल में बन रही थी...

प्लान मंजूरी के बगैर हाईकोर्ट शताब्दी भवन के बगल में बन रही थी इमारत, न्यायालय ने लिया संज्ञान

02-Mar-2021 08:40 AM

PATNA : शनिवार को हाईकोर्ट की नई शताब्दी बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ था। इस शताब्दी भवन के ठीक बगल में पटना नगर निगम से मंजूरी लिए बगैर एक इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। हाईकोर्ट के मजार के बगल में बन रही इमारत पर न्यायालय ने स्वत संज्ञान लिया है। शनिवार को उद्घाटन के बाद नई शताब्दी बिल्डिंग में सुनवाई का पहला दिन था और इसी दौरान पांच जजों की विशेष पीठ एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई कर रही थी तभी उसकी नजर हाई कोर्ट मजार के बगल में बन रही तीन मंजिली इमारत पर चली गई

हाई कोर्ट ने इस मामले पर स्वत संज्ञान लिया. कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को तलब किया और इमारत पर की जानकारी प्राप्त कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया. रजिस्ट्रार जनरल ने डीएम और नगर आयुक्त से बात करने के बाद कोर्ट को यह जानकारी दी कि इमारत के निर्माण के लिए निगम से कोई प्लान अप्रूवल नहीं कराया गया है. कोर्ट डे बिल्डिंग सिस्टर की मजार की इमारत से हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए जस्टिस अश्विनी कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय विशेष पीठ ने इस पर संज्ञान लिया.

विशेष पीठ ने कई बिंदुओं पर सुनवाई के लिए इस मामले को मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के पास स्थानांतरित कर दिया है. अब मुख्य न्यायाधीश उपयुक्त पीठ का गठन करेंगे जो इस मामले को देखेगा.