मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट
10-Feb-2025 09:18 AM
By First Bihar
फिलीपींस की चार्लीन (28) भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर मोतिहारी के चिंतावनपुर निवासी उमेश श्रीवास्तव के पुत्र अमृत शरण के साथ सात फेरे लिये. शहर के एक होटल में हिंदू संस्कृति के अनुसार विवाह रचाया. उसके साथ उसके पिता मैगनोलिया, माता रोमेल, दादी इयूनाइस और अमेरिका के सेंट फ्रांसिस स्थान विलानवेरा से मोतिहारी पहुंचे थे.
युवती के परिजनों को लड़के के बड़े भाई पंकज कुमार ने उन्हें गांधी संग्रहालय दिखाया. वहां चार्लीन के परिजनों ने बापू के स्मृति स्तंभ पर पुष्प अर्पित किया. कहा कि धन्य है चंपारण की यह मिट्टी जहां के लोगों ने चंपारण का नाम देश-दुनिया के इतिहास में दर्ज किया. लौटने के समय संग्रहालय के विनय कुमार को थैक्यू बोलकर खुशी का इजहार किया. संग्रहालय में गांधी जी का टेबल भी देखा.
दुबई के एक होटल में चिंतावनपुर के अमृत व फिलीपींस की चार्लीन एक साथ नौकरी करते है. वहां भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर चार्लीन ने भारत में ही शादी करने की ठानी. लड़के के भाई पंकज ने बताया कि दोनों होटल मैनेजमेंट कर दुबई में कार्यरत हैं. यहां की संस्कृति की देन है कि मेरे भाई के साथ फिलीपींस की युवती ने राजी-खुशी शादी की है.