ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / वैशाली में बड़ा हादसा, पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

वैशाली में बड़ा हादसा, पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

23-Nov-2022 12:22 PM

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। सूचना पाकर गोरौल थाना पुलिस पर पहुंच गई और जांच में जुटी हुई है। घटना गोरौल थाना के गोड़िया की है।



घटना की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोगो के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया चौक और कटरमाला के पास की है। घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ जिसमें तेल टैंकर दो हिस्से में बिखर गया।इसी दौरान तीन लोग इसकी चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही तीनो की मौत हो गई।



बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर की तरफ से टैंकर हाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच टैंकर गोढिया चौक के पास बेल्डिंग कराने के लिए एक बेल्डिंग दुकान पर रुकी और जैसे ही बेल्डिंग का काम शुरू हुआ उसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। जिसमें ट्रक के चालक खलासी सहित बेल्डिंग दुकानदार की मौत हो गई।इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर एनएच 22 को जाम कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग़ोरौल थाना के साथ भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है।