NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
08-Jan-2021 07:48 AM
PATNA : मुंबई की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो पेट्रोल पंप और रसोई गैस की एजेंसी दिलाने के लिए अब तक 10 हजार लोगों को चूना लगा चुका है. एक अनुमान के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक लोगों को 10 करोड़ की चपत लगाई है. हैरत की बात यह है कि इस गिरोह का तार पटना से जुड़ा है. पटना में रहकर साइबर अपराधियों ने पेट्रोल पंप, एलपीजी एजेंसी देने की फर्जी वेबसाइट बनाई और मुंबई समेत देश के करीब 10 हजार लोगों को 10 करोड़ की चपत लगाई. इस मामले में मुंबई की साइबर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया.
जिस शख्स ने मुंबई साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उससे साढे तीन लाख की ठगी की गई थी. मुंबई की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने इन वेबसाइट की जांच शुरू की और उसके बाद आईपी ऐड्रेस के आधार पर 3 दिन पहले पटना में छापेमारी कर एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पटना के अलग-अलग इलाके से इन सभी की गिरफ्तारी की गई है. अपराधियों में एक आईटी इंजीनियर जबकि तीन ग्रेजुएट और दो इंटर पास लोग शामिल है. इनलोगों के पास से पुलिस ने एक लाख नगद, लैपटॉप और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस इन सभी को अपने साथ ले गई है.
पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक उन्हें इस मामले में मुंबई पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मुंबई पुलिस ऑपरेशन कर यहां से चलती बनी है. जुलाई 2018 से यह पूरा गिरोह फर्जीवाड़े में लगा हुआ था. पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर कई लोगों से यह ऑनलाइन आवेदन कराते थे और फर्जी वेबसाइट के जरिए उनसे पेमेंट लिया जाता था. मुंबई पुलिस यह मान कर चल रही है कि इस पूरे गिरोह का नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है.