काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
31-May-2022 07:51 AM
PATNA: खबर पटना से आ रही है, जहां बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमत घटने की वजह से हुए नुकसान की भरपाई और डीलर कमीशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी सहित बिहार के 3000 पेट्रोल पंप मालिक तेल का उठाव नहीं करेंगे। इसी दौरान पेट्रोल-डीजल की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में जारी रहेगी।
बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक दिन के आंदोलन से में लगभग 108 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल का उठाव नहीं किया जाएगा। जबकि बिहार में हर दिन 750 टैंकर पेट्रोल-डीजल का उठाव होता है। पटना के सिपारा में दो, बिहटा और मुजफ्फरपुर में एक-एक डिपो है। जबकि वहीं, बरौनी में एक रिफाइनरी भी है। और यहां पेट्रोल-डीजल का उठाव 31 मई को ठप रहेगा।
बता दें कि डीलर्स एसोसिएशन सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सरकार पेट्रोल-डीजल का कीमत धीरे-धीरे बढ़ा रही थी वहीं अब अचानक 9-10 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया। इससे एक दिन में औसतन 12-15 लाख का घाटा हो रहा है। इसकी भरपाई सरकार को करनी होगी। 5 साल से डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह आंदोलन सांकेतिक है और अगर सरकार इसपर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है तो नो परचेज नो सेल बस आंदोलन होगा। जिससे फिर आम लोगो को भी परेशानी होगी।