पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-Apr-2022 08:34 AM
PATNA : आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. खाने पीने के सामान के साथ अब सफ़र भी महंगा होने वाला है. पटना में पेट्रोल, डीजल और घरेलू व्यावसायिक गैस की कीमतें बढ़ने के बाद अब सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. सीएनजी की कीमत बढ़ने से यात्रियों को ढोने वाले ऑटो, कैब, टैक्सी आदि के गैस लागत बढ़ गई है. इस वजह से ऑटो और टैक्सी वालों ने किराया बढ़ा दिया है.
सीएनजी में तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं पीएनजी की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 69.96 रुपये प्रति किलो मिलने वाले सीएनजी की नई कीमत एक अप्रैल से 72.96 रुपये हो गई है. 37:87 रुपये प्रति एससीएम मिलने वाला पीएनजी की नई दर 39.87 रुपये प्रति एससीएम हो गया है. पटना में डीजल चलित ऑटो के बंद होने के बाद सीएनजी की खपत में वृद्धि हुई है.
सीएनजी की कीमत बढ़ने से यात्रियों को ढोने वाले ऑटो, कैब, टैक्सी आदि के गैस लागत बढ़ गई है. इस वजह से ऑटो और टैक्सी वालों ने किराया बढ़ा दिया है. वहीं पीएनजी की कीमत बढ़ने से राजधानी में इसकी सेवा लेने वाले परिवारों के बजट पर बोझ बढ़ गया है.
इसके अलावा पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के साथ अब ओला-ऊबर से सफर करना भी महंगा हो गया है. ओला-ऊबर जैसी कैब कंपनियों ने 15-20 प्रतिशत किराया बढ़ा दिया है.