पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
11-Feb-2026 04:52 PM
By FIRST BIHAR
Pawan Singh Jyoti Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल तलाक मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बुधवार को आरा सिविल कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह अदालत में पेश हुईं, जबकि पवन सिंह ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनुपस्थिति दर्ज कराई। कोर्ट ने मामले में सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया और अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया। कोर्ट का प्रयास है कि दोनों पक्ष आपसी मतभेद भुलाकर समझौते पर पहुंचें। अदालत ने संकेत दिया कि वैवाहिक मामलों में आपसी सहमति और सुलह को प्राथमिकता दी जाती है।
जानकारी के अनुसार, पवन सिंह ने अप्रैल 2022 में अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। अर्जी में वैवाहिक संबंधों में तनाव और लगातार विवाद का हवाला दिया गया था। पवन सिंह की ओर से कहा गया था कि दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं रह गए हैं और मतभेद गहरे हो चुके हैं।
करीब चार साल बाद भी यह मामला अदालत में लंबित है। दोनों पक्ष समय-समय पर अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यह मामला अभी और लंबा खिंच सकता है। इस हाई-प्रोफाइल केस पर भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ प्रशंसकों की भी नजर बनी हुई है। अब सबकी निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, देखना होगा कि सुलह की कोशिश सफल होती है या मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ता है।