ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के...

पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के बाद मचा बवाल

पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का 4 पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह क्लिप उस वक्त की बताई जा रही है जब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं थीं। हाल ही में पॉडकास्ट में दिए गए एक बयान के बाद यह वीडियो फिर सुर्खियों में आ गया

28-Feb-2026 06:55 PM

By First Bihar

DESK: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पावर स्टार पवन सिंह का पुराना वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। एक साथ 4 वीडियो दोनों का वायरल हो रहा है। 


एक में पवन सिंह अक्षरा सिंह की कमर में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। दूसरे में वो कमर छू रहे हैं और तीसरे में एक प्रोग्राम के दौरान पवन सिंह स्टेज पर अक्षरा को किस करते नजर आए जबकि चौथे वीडियो में पवन सिंह अक्षरा को गोद में उठाते दिख रहे हैं। इतने दिनों बाद अचानक दोनों का यह सोशल मीडिया पर वायरल होने से पवन सिंह के फैन भी हैरान हैं।


अचानक इस तरह का वीडियो वायरल होने के पीछे कारण यह है कि एक पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव का कमर छूने को लेकर  पवन सिंह पर तीखा हमला बोला था। कहा था कि उस दिन हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की गलती थी। 


अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि मैं अंजलि राघव की जगह होती तो पवन सिंह को उठाकर नीचे फेंक देती। एक सेकेंड में पवन सिंह नीचे दिखाई देते। यहां लड़की की गलती है। पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद अचानक सोशल मीडिया पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह का वीडियो वायरल होने लगा। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।  


बता दें कि हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि यादव का कमर छूते पवन सिंह का वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। जब यह वीडियो आया था उस वक्त भी इसे लेकर काफी कॉन्ट्रवर्सी हुई थी। जिसके बाद हरियाणवी एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्मों में काम करना ही बंद कर दिया। 


पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का 4 पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह क्लिप उस वक्त की बताई जा रही है जब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं थीं। हाल ही में पॉडकास्ट में दिए गए एक बयान के बाद यह वीडियो फिर सुर्खियों में आ गया है।