ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Patna Police : अब मोबाइल से फोटो लेकर नहीं काट सकेंगे चालान,ADG ने जारी किया नया फरमान

Patna Police : यातायात विभाग ने चालान काटने के लिए नये नियम जारी किये हैं। अब मोबाइल से फोटो खींचकर चालान नहीं काटा जाएगा। हैंड हेल्ड डिवाइस से चालान काटे जाएंगे। अवर निरीक्षक स्तर से नीचे के कर्मी चालान नहीं काट सकते।

08-Jan-2025 08:05 AM

By First Bihar

Patna Police : राज्य अब पुलिसकर्मी मोबाइल कैमरों से तस्वीर लेकर चालान नहीं काटेंगे। हर हाल में हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) से ही चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) यातायात सुधांशु कुमार ने इस बाबत सभी आइजी, डीआइजी व एसपी को निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही दारोगा रैंक से नीचे के पुलिसकर्मी चालान काटने के अधिकारी नहीं होंगे। 


मालूम हो कि यह नियम पहले से प्रभावी है, मगर इसका सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश सभी वरीय पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो इसके पीछे की वजह कई जगहों से शिकायत मिलना बताया जा रहा है। 


दरअसल, पुलिस मुख्यालय को ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई जिलों में सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी मोबाइल कैमरे से गाडियों की नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर बाद में एचएचडी से ई-चालान जेनरेट कर रहे हैं। इसके अलावा दोरागा रैंक के नीचे के पुलिसकर्मियों के द्वारा भी काहन चालकों को चालान का डर  दिखाकर जुर्माना वसूला जा रहा था। इससे लोगों को न सिर्फ परेशानी हो में रही थी बल्कि जांच के नाम पर कर सड़कों पर जाम की समस्या भी हो रही थी। 


इधर, राज्य के सभी जिलों में लाल-पीली पर्ची पर कटने वाले मैनुअल चालान को पहले ही पूरी तरह बंद किया जा चुका है। इसकी जगह नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान करने के लिए जिलों को 1800 से अधिक हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) दिए गए हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों के अनुसार, एचएचडी मशीनों से ई-चालान करने और खींची जाने वाली तस्वीरों में अक्षांश-देशांतर के साथ तारीख और समय भी अंकित होता है। इससे ई-चालान की व्यवस्था में पारदर्शिता रहती है। इसी पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए फिर से आदेश जारी किया गया है।