ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Jan-2025 09:23 AM
By First Bihar
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता ने परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराने की मांग की गई है।
इसके अलावा, याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पटना के डीएम और एसपी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था और जिसपर कोर्ट ने 7 जनवरी, मंगलवार को इस मामले को उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आश्वासन दिया था।
दरअसल, बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते साल 13 दिसंबर को बिहार के नौ सौ से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर पेपर बांटने में देरी के आरोप को लेकर अभ्यर्थियों ने भारी हंगामा कर दिया था। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर तैनात निरीक्षक राम इकबाल सिंह को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई थी।
इसके बाद अभ्यर्थियों ने भारी बवाल किया। पेपर लीक होने के भी कथित आरोप लगाए गए। जिसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र के एग्जाम को रद्द कर दियाथा। इसके बाद से ही बीपीएससी अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं और पूरी परीक्षा को रद्द कर फिर से एग्जाम आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। उधर, आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की रद्द हुए एग्जाम को 4 जनवरी को आयोजित किया था और जल्द ही रिजल्ट जारी करने की भी बात कही थी।