ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / BPSC Student Protest : पटना में ट्रेन रोकने पहुंचे पप्पू, सड़क पर उतरे...

BPSC Student Protest : पटना में ट्रेन रोकने पहुंचे पप्पू, सड़क पर उतरे छात्र संगठन; बढ़ा घमासान

BPSC छात्रों के मुद्दे पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार यदि जिद पर अड़ी रहेगी और लाखों छात्रों के भविष्य पर लाठी चलाएगी तो लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारे पास गोली खाने और लाठी खाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

03-Jan-2025 10:31 AM

By First Bihar

BPSC Student Protest in Patna: पटना में BPSC परीक्षा को वापस से करवाए जाने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन और तेज होता जा रहा है। छात्र संगठन BPSC परीक्षा को पुनः आयोजित करने की मांग को लेकर  रोड पर आ गए हैं। अभ्यर्थियों ने पटना के सचिवालय हाल्ट पर ट्रेनों को रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति भी देखने को मिली है। 


दरअसल,BPSC की परीक्षा रद्द किए जाने की मांग के समर्थन में आज छात्र संगठन युवा शक्ति ने पटना के सचिवालय हाल में जमकर हंगामा किया और ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की झड़प की भी खबरें सामने आ रही है। हालांकि,समझा-बुझाकर कुछ ट्रेनों को वहां से रवाना हो गए। इसके बाद भी कुछ लोग रेल पटरी पर अटके हुए हैं। इसके बाद इन लोगों को हटाने की कोशिश की जा रही है।


वहीं, छात्रों का कहना है कि BPSC परीक्षा को पुनः आयोजित होनी चाहिए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और गड़बड़ी की शिकायतों के बावजूद केवल एक केंद्र पर दोबारा परीक्षा कराना पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि यह छात्रों के साथ धोखा है और पूरी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से आयोजित करना ही समाधान है।  


इधर, छात्रों ने कहा कि यदि चक्का जाम के बाद भी सरकार ने छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो पूरे बिहार को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। अभ्यर्थियों ने  कहा कि यदि सरकार अपनी जिद पर अड़ी रहती है और लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हिंसा करती है, तो हमारे पास लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए केवल गोली खाने और लाठी खाने का विकल्प रह जाएगा।