ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
06-Jan-2025 07:33 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का एक शिष्टमंडल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे। महागठबंधन के इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस का कोई नेता शामिल नहीं हुआ।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से विधायक भाई बीरेंद्र, आरजेडी विधायक आलोक मेहता, राजद विधायक रणविजय साहू, भाकपा माले विधायक महबूब आलम, भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ, भाकपा माले विधायक शशि यादव, भाकपा माले एमएलसी सत्येंद्र यादव, सीपीएम विधायक रामबाबू कुमार प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। 70 बीपीएससी पीटी परीक्षा को दोबारा लिये जाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। बता दें कि
2 जनवरी को महागठबंधन के नेताओं ने राजभवन मार्च किया था लेकिन उस दिन राज्यपाल की अनुपस्थिति के चलते प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं हों पाई थी। उसके बाद नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज मिलने का समय दिया था। 2 जनवरी को हुए राजभवन मार्च से उस दिन राजद गायब था और आज कांग्रेस गायब है।